औरैया, मार्च 22 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर में एक किसान की कटी हुई सरसों की फसल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पृथ्वीपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र तहसीलदार ने बताया कि 11 मार्च की रात खेत से सरसों की फसल काटकर करीब 15 कुंतल उपज बोरियों में भरकर पड़ोस में स्थित सर्वेश दीवाकर के सबमर्सिबल के पास रख दी थी। इसके बाद वह निजी कार्य से जयपुर चला गया था। किसान के अनुसार 18 मार्च को उसे मोबाइल पर सूचना मिली कि उसकी सरसों चोरी हो गई है। सूचना पर वह 19 मार्च को गांव पहुंचा और मौके पर जाकर देखा तो सबमर्सिबल के पास बने कमरे की दीवार टूटी हुई थी और वहां रखी पूरी सरसों गायब थी। पीड़ित का आरोप है कि चोरों ने उसकी मेहनत की पूरी फसल पार कर दी। मामले में कोतवाली पुलि...