औरैया, मार्च 18 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के चिमकुनी (रामबाग) में मंदिर की खेती की रखवाली कर रहे साधु के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने लात-घूंसों और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। ईश्वरदास ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे वह मंदिर परिसर में लगी सरसों की फसल की देखभाल कर रहे थे। तभी लोकेन्द्र यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में ईश्वरदास को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी भी देकर गए। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.