कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर। महेवाघाट के रानीपुर गांव में शुक्रवार को खेत में सरसों की मड़ाई कर रहे किसान पर पट्टीदारों ने हमला बोल दिया। पट्टीदारों ने किसान को बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर पत्नी व बेटी बीचबचाव करने पहुंची तो उनको भी घायल कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।रानीपुर निवासी चुक्कू पुत्र महादेव ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह पत्नी व बेटियों के साथ गांव के समीप खेत में पड़ी सरसों की मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान पट्टीदार छोटेलाल पत्नी व बेटों के साथ पहुंचा और विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट देख पत्नी व बेटी बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हे भी पीट दिया। शोर शराबा सुन आस-पास रहे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। देर रात पुलिस ने घायलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.