कटिहार, जनवरी 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में रबी सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर सरसों की खेती की जाती है। इस समय खेतों में सरसों की फसल अच्छी अवस्था में है, लेकिन बदलते मौसम के साथ ही कीटों का प्रकोप किसानों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। कृषि विभाग के अनुसार सरसों में मुख्य रूप से लाही (एफिड) और आरा मक्खी जैसे कीट नुकसान पहुंचाते हैं, जिनकी समय पर पहचान और प्रबंधन जरूरी है। कृषि विभाग की एडवाइजरी के मुताबिक लाही कीट पीले, हरे या काले भूरे रंग का मुलायम कीट होता है, जो पत्तियों, तनों, फूलों और फलियों से रस चूसकर फसल को कमजोर कर देता है। इसके प्रकोप से पत्तियां मुड़ जाती हैं और उत्पादन प्रभावित होता है। वहीं आरा मक्खी के पिल्लू पत्तियों को काटकर भारी क्षति पहुंचाते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.