भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां द्वारा सोमवार को औराई विकासखंड के ककरियां गांव के प्रगतिशील कृषक पन्नालाल बिंद के खेत में प्रक्षेप दिवस कार्यक्रम मना। इस दौरान सरसों प्रजाति रुक्मणी पर प्रक्षेत्र दिवस मना। केंद्र के सह अध्यक्ष डा. विश्वेंदू द्विवेदी ने प्रक्षेत्र दिवस के महत्व को विस्तार से बताया। प्रगतिशील कृषक पन्नालाल बिंद ने बताया कि उक्त प्रजाति 25 अक्टूबर के पहले लगा देना चाहिए और बीज दर सात सौ ग्राम प्रति बीघा ही लगाएं। सिंचाई 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच में कदापि ना करें। पहली सिंचाई 30 से 35 दिन के अंदर अवश्य कर दें। कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा. आरपी चौधरी ने प्रदर्शित सरसों की प्रजाति रुक्मणी की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रति बीघा छह से सात कुंतल उपज होती है। पशु पालन विशेषज्ञ योगेश कुमार यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.