रुडकी, अप्रैल 2 -- नारसन, संवाददाता। मौसम साफ होने के बाद किसान तेजी के साथ सरसों की थ्रेशिंग का कार्य करने में जुट गए हैं। सरसों के साथ अब गेहूं की फसल भी पककर तैयार होने लगी है। इक्का दुक्का स्थानों पर गेहूं की अगेती फसल की कटाई का कार्य भी शुरू हो चूका है। इस बार मौसम फसल अनुकूल रहने पर किसान सरसों और गेहूं की फसल से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जता रहे थे। लेकिन ऐन वक्त पर खराब मौसम होने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। खराब मौसम होने से दोनों ही फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। सरसों की फसल खेत से कटी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...