बक्सर, मार्च 18 -- बक्सर। इटाढ़ी प्रखंड के हरपुर गांव में राष्ट्रीय तिलहन खाद्य मिशन के अंतर्गत उन्नत किस्म के सरसों की प्रजाति के उत्पादन के बारे में बताया गया। साथ ही पंक्ति में बुआई, बीज शोधन, खरपतवार प्रबंध एवं सल्फर का प्रयोग के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। जिससे फसल में अच्छी पैदावार हो। साथ ही रोग एवं कीट का प्रकोप नहीं हो सके। वैज्ञानिक डॉ उज्जवल कुमार ने किसानों के खेत पर जाकर निरीक्षण भी किया। कहा कि तिलहन में सरसों की खेती में कम लागत व अधिक मुनाफा होता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. देवकरन ने तिलहनी फसल में सल्फर के महत्व व प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक हरिगोविंद ने बताया कि सरसों की उन्नतिशील प्रजातियों के माध्यम से कृषकों को जागरूक करना है। जिससे तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके।

हिंदी हि...