बागपत, फरवरी 20 -- खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र बागपत द्वारा संचालित समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन कार्यक्रम के तहत बड़ागांव और सांकरौद में प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सरसों की नवीनतम किस्म 'रूक्मणी' का प्रदर्शन कर उसकी विशेषताओं से अवगत कराया गया। पादप सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. शिवम सिंह तथा पशुधन उत्पादन विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार ने किसानों के खेतों का भ्रमण किया और प्रदर्शित फसल का निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने की सलाह देते हुए गन्ने के साथ दलहनी फसलों की सहफसली खेती के लिए भी प्रेरित किया। आकाश तोमर, सोनू, मनोज, कपिल, राममेहर, अनुज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.