रुडकी, मार्च 9 -- लक्सर। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल मंडराने के कारण किसानों ने सरसों की फसल की कटाई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हो गई तो खेतों में खड़ी फसल गिरकर खराब हो सकती है। लक्सर तहसील क्षेत्र में कई किसानों ने पक चुकी सरसों की कटाई शुरू कर दी है, जबकि कुछ किसानों की फसल एक सप्ताह में तैयार हो जाएगी। किसानों का कहना है कि फसल पकते ही कटाई का कार्य शुरू किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक केंद्र धनौरी के प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने भी किसानों को मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द सरसों की कटाई कर सुरक्षित रखने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.