नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Edible Oil Prices: इस समय खाद्य तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। सरसों के तेल से लेकर और पाम ऑयल, मूंगफली के तेल की कीमतों में पिछली साल की तुलना में अधिक तेजी देखने को मिल रही है। इस मौसम में खाने-पाने के सामने के दाम अमूमन बढ़ जाते हैं। सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रही है। बारिश की वजह सप्लाई पर असर पड़ा है। जिसका असर कीमतों में दिख रहा है। यह भी पढ़ें- 8वां पे कमीशन कब देगा सरकार को अंतिम रिपोर्ट, क्या बेसिक पे पर हो गया फैसला?220 रुपये के पार पहुंचा सरसों का तेल उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर, जौनपुर सहित अन्य आस-पास के जिलों में सरसों का दाम प्रति क्विंटल 7000 रुपये से 7500 रुपये तक बिक रहा है। किसानों का उम्मीद है कि दाम 8000 रुपये तक भी जाएगा। वहीं, सरसों के तेल के फुटकर विक्रेता इस समय 220 रुपये ...