बाराबंकी, मार्च 28 -- निन्दूरा, (बाराबंकी) संवाददाता। जिले के कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के पोखन्नी गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूरी पर सरसों काटने गए युवक का हाथ थ्रेसर में फंस गया। इससे उसका हाथ पंजे के पास से कट गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोखन्नी गांव निवासी रामहेत (35) शुक्रवार की रात गांव में ही मजदूरी पर थ्रेसर में सरसों काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ थ्रेसर में चला गया। पलक झपकते ही पंजे के पास से हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल रामहेत को परिजनों ने तुरंत कस्बा निन्दूरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।युवक का हाथ कटने के बाद किसान और थ्रेसर मालिक दोनों ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इससे घायल के परिजनों के सामने इलाज कराने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घायल रामहेत ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.