बाराबंकी, मार्च 28 -- निन्दूरा ( बाराबंकी)। मजदूरी पर सरसों कटवाने गए युवक का थ्रेसर में फंसकर हाथ कट गया। घटना कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के पोखन्नी गांव में शुक्रवार की है। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद किसान और थ्रेसर मालिक ने पल्ला झाड़ लिया, जिससे इलाज कराने में परिजनों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के पोखन्नी गांव निवासी रामहेत (35 ) शुक्रवार की रात गांव में ही मजदूरी पर थ्रेसर में सरसों काट रहे थे, तभी उनका हाथ थ्रेसर में चला गया, जिससे पंजे के पास से हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने कस्बा निन्दूरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रामहेत ने बताया कि गांव में मजदूरी पर सरसों कटवाने गए थे, तभी थ्रेसर में हाथ चला गया। इलाज करवाने के लिए पैसे भी नहीं है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.