बाराबंकी, फरवरी 27 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में खेत में सरसों काटते समय किसान बेहोश हो गया। जानकारी होने पर पहंुचे परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव निवास किसान सरोज कुमार (45) शुक्रवार सुबह अपने खेत में सरसों की फसल काट रहे थे। तभी अचानक बेहोश हो गए। निजी अस्पताल लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.