पूर्णिया, फरवरी 17 -- धमदाहा, एक संवाददाता।सरसी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। धमदाहा थाना क्षेत्र के कुंवारी पंचायत अंतर्गत कुंवारी गोला वार्ड संख्या 13 निवासी 40 वर्षीय जग्गन ऋषि ने भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह मृतक जागो ऋषि के पड़ोसी थे। बताया जाता है कि चंपानगर के पटना रहिका टोला निवासी जागो ऋषि की पुत्री अनिता कुमारी के तिलक समारोह से लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई थी। हादसे में पहले ही जागो ऋषि, उनके पुत्र किशन कुमार तथा चचेरी पुत्रवधू कंचन देवी की मौत हो चुकी थी। वहीं जागो ऋषि की पत्नी कला देवी, जग्गन ऋषि सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अ...