पूर्णिया, अप्रैल 24 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।सरसी में सात दिवसीय विराट विष्णु महायज्ञ गुरुवार से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुरू हो गया। बल भारती क्रीड़ा मैदान में आयोजित महायज्ञ का उद्घाटन बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उद्घाटन अवसर पर साधु-संतों सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। महायज्ञ के प्रथम दिन सुबह करीब 9 बजे यज्ञ स्थल से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। श्रद्धालु सरसी गांव होते हुए पौगधै धार पहुंचे, जहां से पवित्र जल कलश में भरकर वापस यज्ञ स्थल लाया गया। कलश यात्रा सरसी गांव, दक्षिण टोला, भगवती स्थान, सरसी चौक और हनुमान मंदिर होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और दे...