सहारनपुर, फरवरी 3 -- दी किसान कॉपरेटिव शुगर फैक्ट्री, सरसावा में जनरल मैनेजर रामकेश धामा ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान जीएम ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी तरह का पैसा मांगता है तो इसकी तत्काल शिकायत की जाए। उन्होंने कर्मचारियों से निर्भीक होकर काम करने और मिल को अपनी मिल समझकर ईमानदारी से दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने श्रमिकों को वेतन संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए उमंग एप्लिकेशन अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की बात कही। श्रमिक नेता राजवीर सिंह पवार ने कहा कि जब भी पुरानी आउटसोर्सिंग कंपनी के स्थान पर दूसरी कंपनी यहां आए तो उससे पहले कर्मचारियों का पीएफ काटा है या नहीं की जानकारी लेना आवश्यक है। कर्मचारियों ने बैठक में जूते और वर्दी न मिलने की समस्या उठाई और बताया कि काफी समय से यह स...