सरसावा में रक्तदान शिविर, 85 यूनिट रक्तदान
सहारनपुर, जून 12 -- फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स (एफबीडी) ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जबकि 20 से अधिक लोग स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। रक्त संग्रहण में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के चिकित्सकों एवं रक्तकोष टीम ने भी सहयोग किया। ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक अश्वनी कुमार मित्तल ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताया। उदयवीर सिंह ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को जिला अस्पताल सहारनपुर में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सुमित कुमार चोपड़ा, गुलाब सिंह, दीपक कुमार, अक्षय चौधरी, अफजल, मोहित सिंह, निखिल अरोड़ा, विक्रांत, मुकुल कोरी, आरती, रितिका, मोनिका आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छावनी अस्पताल में 17 यूनिट हुआ रक्तदान
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.