सहारनपुर, जून 27 -- पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे व निशानदेही पर दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चुटकी तथा 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैदपुरा मोड़ के पास से ऋषभ पुत्र महेंद्र निवासी ब्राह्मण माजरा, थाना सरसावा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बुढ़ेड़ा रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी और ग्राम सैदपुरा में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।थाना यह भी पढ़ें- चोरी का माल बांटते पकड़े गए सात शातिर चोर अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधा...