सहारनपुर, जून 26 -- नगर पालिका परिषद सरसावा को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। विधायक मुकेश चौधरी के प्रयासों से नगर पालिका के नए कार्यालय भवन, आधुनिक डिजिटल स्टडी सेंटर तथा सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए कुल लगभग चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इन विकास कार्यों के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

निर्माण कार्यों के विवरण अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि नगर पालिका का नया कार्यालय भवन नकुड़ रोड स्थित श्री बनखंडी महादेव मंदिर के सामने नगर पालिका की खाली भूमि पर बनाया जाएगा। भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा आधुनिक डिजिटल स्टडी सेंटर के निर्माण के लिए 1 करोड़ 38 लाख 89 हजार रुपये तथा सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 22 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

विधायक का दृष्टिको...