सरसावा एयरपोर्ट से उड़ानों को लेकर डीएम ने ली जानकारी
सहारनपुर, जून 23 -- सरसावा, संवाददाता। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सोमवार को सरसावा स्थित सिविल टर्मिनल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से यहां से नियमित उड़ानें शुरू होने की संभावनाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सोमवार दोपहर डीएम अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन एवं एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार के साथ सिविल टर्मिनल पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधीक्षक संजय कुमार चौहान से टर्मिनल की व्यवस्थाओं और उड़ानों के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की।वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि सिविल टर्मिनल पूरी तरह तैयार है तथा यहां समय-समय पर नॉन-शेड्यूल चार्टर्ड विमान आते-जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार अथवा किसी एयरलाइन कंपनी की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.