सरसवा ब्लॉक में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
कौशाम्बी, मार्च 23 -- सरसवा ब्लॉक परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों में नाली और खड़ंजा की समस्याएं दूर करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनके वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मौजूद खंड विकास अधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि समस्त ग्राम सभाओं में नाली, खड़ंजा निर्माण शीघ्र कराया जाए। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.