लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- सरसवा गांव में लगने वाली सप्ताहिक बाजार को मनरेगा से आकर्षक ढंग से बनाया गया है। मनरेगा से बनाए इस हाट बाजार से जहां किसानों को अपने उत्पाद बेचने में आसानी होगी वहीं लोगों को खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने में आसानी होगी। यह हाटा बाजार ग्राम पंचायत की आमदनी भी बढ़ाएगा। बीडीओ धौरहरा संदीप तिवारी की पहल पर सरसवा गांव में जहां साप्ताहिक बाजार लगती थी वहां पर मनरेगा से 13.51 लाख की लागत से हाट बाजार बनाया गया है। पहले खुले आसमान के नीचे यहां बाजार लगती थी। बारिश, आंधी और बाढ़ के कारण ग्रामीणों को अपने उत्पाद बचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बाढ़-ग्रस्त ग्राम पंचायत होने के कारण यहां एक से दो फीट तक पानी कई महीनों तक भरा रहता था, जिससे बाजार सड़क पर लगाना पड़ता था। आधुनिक ग्रामीण हाट में चार ऊंचे शेड,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.