मैनपुरी, मई 31 -- नगर पंचायत के ग्राम उदयपुर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार की रात रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में आलोक यादव क्रिकेट क्लब कर्री पुलिया ने अंकित गुप्ता क्रिकेट क्लब सरसईनावर को पांच रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्री पुलिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 102 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरसईनावर की टीम के लिए जॉनी ने 58 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। सरसईनावर की टीम 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। बेहतरीन खेल के लिए ऋषभ शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग दीपक यादव व चिराग गुप्ता ने की, स्कोरिंग सुधीर शाक्य ने संभाली और आंखों देखा हाल गोपाल भदौरिया ने ...