एटा, मार्च 10 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया है। बीमारी और टीकाकरण के प्रति जनजागरूकता के लिए तीन माह तक अभियान चलाया जाएगा। आबादी की एक प्रतिशत 14 से 15 वर्ष तक आयुवर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वेक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा। अभियान में बालिकाओं का टीकाकरण कराने के लिए जनपद में 5380 डोज वेक्सीन पहुंच गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डा.रामसिंह ने बताया कि जिन बालिकाओं की उम्र 14 वर्ष की हो चुकी है। अभी वह 15 वर्ष की नहीं हुई हैं। उन सभी बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया जाएगा। करीब 21 लाख आबादी के सापेक्ष 21 हजार बालिकाओं को इस टीके से प्रतिरक्षित किया जाना है। शासन से कुल लक्ष्य की 25 फीसदी 5380 वेक्सीन डोज जिले में भेज दी गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.