सरवर ठप होने से एक सप्ताह से पीडीएस वितरण प्रभावित
गिरडीह, जून 28 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली दुकानों का पिछले एक सप्ताह से वितरण कार्य बाधित है। डीलरों के अनुसार ई पोश मशीन में केंद्र सरकार के स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से अंत्योदय और और प्राथमिकता (पीएच)राशन कार्डधारकों को चावल व गेहूं का वितरण अपेक्षाकृत तेज गति से हो रहा है। लेकिन राज्य सरकार के झारखंड पीडीएस पोर्टल पर चना दाल, नमक, धोती, साड़ी सहित अन्य सामग्री के वितरण के दौरान सरवर अत्यधिक धीमा चल रहा है। इससे पूरी वितरण प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। इस संबंध में डीलर एसोसियन के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश चौधरी एवं सचिव नन्दलाल पांडेय ने बताया कि पूरी सिस्टम रांची स्थित (एनआईसी) के सरवर संचालित होती है। सरवर की तकनीकी समस्या के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। लेकिन इसका दोष स्थानीय पीडीएस दुकानदारों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.