सरल हो प्रवेश प्रक्रिया, पारदर्शी हों नियम
मेरठ, अगस्त 9 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस-कॉलेजों में 17 अगस्त से प्रस्तावित प्रवेश प्रक्रिया के बीच पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और वर्तमान में रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ.कुलदीप उज्जवल शनिवार को प्रवेश समन्वयक प्रो.भूपेंद्र सिंह से मिले। डॉ.कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो और नियमों का अक्षरशः पालन किया जाए ताकि किसी भी छात्र-छात्रा के साथ कोई अन्याय न हो। डॉ.उज्जवल ने ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की समस्या को उठाते हुए कहा कि गांवों में रहने वाले अनेक विद्यार्थियों के पास इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं होती। प्रो.भूपेन्द्र सिंह ने सभी बिंदुओं पर आश्वासन देते हुए कहा कि विवि की प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित होगी। यह भी पढ़ें- इग्नू में अब 16 अगस्त तक कर सकते हैं आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.