कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर देहात। बीईओ राजपुर श्रीकृष्ण प्रेमी के सेवानिवृत होने पर मंगलवार को विदाई समारोह नबीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। समारोह में शामिल अधिकारियों और सहकर्मियों ने माला, बुके, स्मृति चिह्न, प्रतीक चिह्न, गीता की पुस्तक भेंटकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। बीएसए अजय कुमार मिश्र ने कहाकि आपका सरल स्वभाव और विनम्रता सदैव याद रहेगा। अपने छोटे से कार्यकाल में पिछड़ रहे विकास खंड राजपुर को विभिन्न मानकों पर आगे लाने का कार्य किया। आपको शिक्षा के उन्नयन पर विशेष ध्यान देने के साथ, सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था और शिक्षकों के प्रति सौम्य व्यवहार के लिए याद किया जाएगा। बीईओ मनोज कुमार पटेल, अशोक कुमार सिंह, अजब सिंह और आनंद भूषण ने जीवन की नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामना दी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान बीईओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.