दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 29 मार्च को सरल मानक संस्कृत विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें ज्योतिष के सहायक प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार झा, साहित्य के सहायक प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार तथा धर्मशास्त्र के सहायक प्राचार्य संतोष कुमार तिवारी शामिल हैं। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. सुरेश्वर झा उपस्थिति रहेंगे। यह कार्यशाला व्याकरण विभागीय सहायक प्राचार्य डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री के संयोजकत्व में संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में शोधार्थी एवं आचार्य कक्षा के छात्र भाग ले सकते हैं। सहायक प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार श...