आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के डीएवी महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय संगोष्ठी के तकनीकी सत्र के दूसरे दिन शनिवार को बलिया और आजमगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति ने शिरकत की। मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का उत्तरोत्तर विकास वहां के स्थानीय और पारंपरिक उद्योगों के पुनर्बलन और सहयोगात्मक एवं सरल कराधान प्रक्रिया के बगैर नहीं हो सकता। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद,शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से डीएवी महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय संगोष्ठी के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि जीएसटी के कर विधान को भी बुनकरों एवं ऐसे पारंपरिक उद्योगों के लिए सरलतम और न्यूनतम रूप प्रदान करना आवश्यक होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.