सरलीकरण के बाद भी खत्म नहीं हो रही जीएसटी की जटिलताएं
अलीगढ़, जुलाई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ स्टील फर्नीचर लॉक्स एंड हार्ड्वेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को मैरिस रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जीएसटी की जटिलताओं पर चर्चा की गई। उद्यमियों ने कहा कि जीएसटी को लागू हुए नौ वर्ष हो गए और बीचबीच में सरलीकरण भी किया गया, लेकिन समस्याएं कम नहीं हो रहीं।अध्यक्ष अरविंद बंसल ने कहा कि एक देश एक कर की अवधारणा पर आधारित वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था ने लगभग नौ वर्ष पूरे कर लिये हैं। शुरूआत से ही व्यापारी समाज इसकी तकनीकी समस्याएं एवं विसंगतियों से जूझ रहा है। समय-समय पर सरलीकरण एवं बदलाव होता रहा है फिर भी मुश्किलें खड़ी हैं। उद्योग में माल के आवागमन में वे बिल की अनिवार्यता ने नई समस्या खड़ी कर दी है। अरविंद बंसल ने कहा कि ताला और हार्डवेयर उद्योग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.