रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के विद्यार्थियों ने सोमवार को बिरला नॉलेज सिटी में स्टूडेंट मीट का आयोजन किया। कला, संस्कृति और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत ट्रेंडिंग गानों पर प्रस्तुतियों से पूरा परिसर झूम उठा। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रदर्शन और पाठ्येतर गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.