रांची, फरवरी 27 -- रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय टेक फेस्ट 'टेक प्रगति-2026' का शुक्रवार को आगाज हुआ। इस अवसर पर विवि की पत्रिका 'इनोवेव' का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सृजनशील कार्यक्रमों की महत्ता पर बल दिया, वहीं कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने तकनीक और भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्संबंधों को रेखांकित किया। महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने एआई की उपयोगिता और सकारात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा की। संयोजक डॉ विश्वरूप सामंता बताया कि फेस्ट में हैकथॉन और रोबो-वार जैसी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विश्वविद्यालयों के 1500 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...