रांची, फरवरी 16 -- नामकुम, संवाददाता। सरला बिरला विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह बुधवार को विवि परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विशिष्ट अतिथि इसरो के चेयरमैन डॉ वी नारायणन, डीआरडीओ के महानिदेशक डॉ बीके दास, राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया और तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो शामिल होंगी। समारोह के दौरान इन विभूतियों को विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति जयश्री मेहता, प्रतिकुलाधिपति विजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य अनंत जाटिया और राज्यसभा सांसद सह शासी निकाय सदस्य डॉ प्रदीप कुमार वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। संवाददाता सम्मेलन में दी गई जानकारी सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित संवाददाता सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.