सरला बिरला में रचनात्मक गतिविधियां आयोजित
रांची, मई 9 -- रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग और 'मां को पत्र' जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की सृजनात्मक क्षमता बढ़ती है और उनमें माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान व कृतज्ञता जैसे मानवीय मूल्यों का विकास होता है। नन्हे छात्रों की कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- निर्मला कॉन्वेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम यह भी पढ़ें- शहर के निजी स्कूलों में मातृ दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- पेंटिंग व कार्ड बनाकर छात्रों ने दर्शाया मातृत्व का भाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.