सरयू लाल निशान के पार, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी धुकधुकी
मऊ, सितम्बर 28 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की लहरें एक बार फिर उफान पर हैं। जलस्तर में लगातार वृद्धि से सोमवार की सुबह नदी ने खतरा बिंदु 69.90 मीटर को पार कर 30 सेमी ऊपर बहने लगी है। यह देख तटवर्ती लोग बाढ़ के खतरे से सहमे हुए हैं। बंधों की सुरक्षा को लेकर बाढ़ खंड आजमगढ़ और सिंचाई विभाग मऊ दोनों अलर्ट हैं। वहीं जलस्तर में उतार-चढ़ाव होने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान भी रफ्तार पकड़ रही है। उधर, बाढ़ का पानी धीरे-धीरे मैदानी इलाके के खेत खलिहानों और बगीचों में घुसना शुरू हो गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, जलस्तर बढ़ने से अब कस्बेवासियों और तटवर्ती गांवों के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
नदी के जलस्तर की स्थिति नदी के जलस्तर पर नजर डाले तो रविवार शाम चार बजे 69.50 मीटर था, यानी चेतावनी बिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.