धनबाद, जून 21 -- बाघमारा। झारखंड की महत्वपूर्ण नदियों में सुमार जमुनिया नदी में पानी की धारा को रोक कर अवैध कोयला खनन करने के मामले में रविवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय माटीगढ़ स्थित नदी तट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमुनिया नदी को एक तरफ कर उसके अंदर कोयले का खनन करना अपराधिक कृत है। यह नदी व प्राकृतिक के साथ अत्याचार है। कहा कि कुछ दिन पूर्व इसी तरह दामोदर नदी की धारा रोक कर खनन किया जा रहा था। श्री राय ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक है। यदि प्रशासन इन सब मामलों में क्या कारवाई करती है, वह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन न्यायसंगत कारवाई नहीं करती हैं तो अंततः वर्तमान स्थिति को दर्शाते हुए हाईकोर्ट में रीट दायर करेंगे। विधायक ने कहा कि नदी के बीच ...