जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। नगर विकास विभाग की ओर से संचालित 6 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक लागत की 50 योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को अपराह्न 4:30 बजे कदमा के शास्त्रीनगर स्थित तरुण संघ, ब्लॉक नंबर-4 में किया जाएगा। इन योजनाओं का शिलान्यास जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...