समस्तीपुर, फरवरी 27 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयनगर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही थी, वहां पहले से चहलकदमी कर रहा एक युवक अचानक ट्रैक पर कूद गया। जब तक पास खड़े लोग कुछ समझ पाते या शोर मचाते, युवक ट्रेन की चपेट में आ चुका था। लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगायी, लेकिन तब तक युवक का शव क्षत-विक्षत होकर इंजन के निचले हिस्से में फंस गया था। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.