सरयू में स्नान करने गए तीन बच्चे डूबे, भाई-बहन की मौत
गोरखपुर, मई 25 -- भर्रोह/सहजनवा (गोरखपुर), हिटी। गोला थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव में रविवार सुबह सरयू नदी में स्नान करने गए तीन बच्चों में से भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे अपने ननिहाल आए हुए थे। एक किशोरी को बचा लिया गया। वहीं सहजनवा क्षेत्र में कसरवल के पास दोस्तों के साथ आमी नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मेहड़ गांव निवासी मथुरा प्रसाद की पुत्री विनीता की शादी उरुवा थाना क्षेत्र के उसरी गांव में हुई है। वह एक सप्ताह पहले अपने तीनों बच्चों के साथ मायके आई थी। रविवार सुबह उसकी पुत्री शिवानी (14), पुत्र प्रिंस (12) और गांव के विष्णु प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी माया सरयू नदी में स्नान करने गई थीं। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद गांव की एक बच्ची के शोर मचाने पर चंद्रमल यादव नामक व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.