सरयू में स्नान करते समय एक युवक लापता, एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी
अयोध्या, मई 19 -- अयोध्या, संवाददाता। सरयू नदी में स्नान करते समय एक युवक लापता हो गया है। जल पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक डूबे हुए युवक की जानकारी नहीं मिल सकी थी। जल पुलिस के मुताबिक सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गोंडा जिले के मनकापुर से पांच दोस्त करन राजभर, सचिन चौहान, विजय बहादुर चौहान, सूरज राजभर और विकास दर्शन- पूजन और स्नान करने के उद्देश्य से अयोध्या पहुंचे। सभी सरयू के पुराने पुल के नीचे स्नान करने लगे। इस दौरान करन राजभर (17) पुत्र हगानु निवासी मनकापुर गांव उपरहव थाना मनकापुर जिला गोंडा जेटी को फांदकर प्रतिबंधित क्षेत्र में चला गया और स्नान करने लगा। यह भी पढ़ें- सरयू में स्नान करते समय एक युवक लापता, एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी नदी में ज्यादा गहराई होने के कारण वह डूब गया। उसके साथियों ने तत्काल यह जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.