बस्ती, मई 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अयोध्या स्थित सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर गुरुवार की सुबह दोस्त का बर्थडे मनाने गए बस्ती के तीन युवक गहरे पानी में फंसकर डूब गए थे। गुरुवार की सुबह सात बजे से जारी सर्च अभियान को 28 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन तीनों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। जल पुलिस अयोध्या और एसडीआरएफ की टीमें शुक्रवार की सुबह भी तलाश में जुटी रहीं। सर्च का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इधर अपने बच्चों के सकुशल मिलने की आस में उनके परिवारीजन भी अयोध्या स्थित घाट पर ही डटे हैं। दूसरी तरफ युवकों के साथ अनहोनी की आशंका में उनके घरों पर कोहराम मचा हुआ है और परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

युवकों की पहचान संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली के हनुमान गढ़ी निवासी किशन सोनी (19) पुत्र रघु सोनी का गुरुवार को जन्मदिन था। किशन, अ...