अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या,संवाददाता। जिले में जल पुलिस की तत्परता और साहस ने एक युवक की जान बचा ली। बिहार से अयोध्या दर्शन करने आए एक युवक को सरयू नदी में डूबने से समय रहते बचा लिया गया। जल पुलिस के इस साहसिक कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। एक युवक तुलसीदास घाट पर स्नान करने के दौरान जल बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चला गया। गहराई का अंदाजा न होने के कारण युवक संतुलन खो बैठा और डूबने लगा। घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने स्थिति की गंभीरता को भाँपते हुए बिना एक पल की देरी किए सरयू नदी में छलाँग लगा दी। जवानों ने कुशलतापूर्वक युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।जल पुलिस के इस साहसिक कार्य को देखकर सरयू तट पर उपस्थित श्रद्धालु और युवक के परिजन भाव-विभोर हो गए। सभी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.