सरयू में डूबे दो बालकों में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
देवरिया, मई 23 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। स्नान करते समय शुक्रवार को सरयू में डूबे जयनगर के दो बालकों में से एक का शव शनिवार को पैना के निकट नदी में किनारे की तरफ उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दोनों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोर शनिवार को दिन भर सरयू की खाक छानती रही। अभी भी एक बालक का पता नहीं चल सका है। थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी तीन दोस्त शुक्रवार को नदी स्नान के लिए घर से निकले। करीब तीन बजे अर्पित राजभर (11) पुत्र पवन राजभर, अमन राजभर (12) पुत्र बबलू राजभर और सुधीर राजभर (14) पुत्र सोमनाथ राजभर निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट सरयू में स्नान कर रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। गहराई अधिक होने से तीनों डूबने लगे। उन्होंने मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर आसपास सब्जी के खेत मे काम कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.