सरयू में डूबे दूसरे किशोर अमन का शव पांचवे दिन मिला
देवरिया, मई 26 -- बरहज(देवरिया), हिंदुस्तान टीम। नगर के मोहन सेतु के निकट शुक्रवार को स्नान के दौरान सरयू में डूबे किशोर अमन राजभर का शव मंगलवार को नदी में मिला। पुलिस ने नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित बिंद टोला के निकट शव बरामद किया। किशोर की मां संगीता ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर निवासी अमन राजभर 12 पुत्र स्व बबलू राजभर. अर्पित राजभर 11 पुत्र पवन राजभर तथा सुधीर राजभर 14 पुत्र शोभनाथ राजभर शुक्रवार सरयू नदी में नहाने चले गये । नदी की गहराई अधिक होने के कारण तीनों नदी में डूबने लगे। यह भी पढ़ें- चार दिन से घर मे नहीं जला चूल्हा, बेटे की तलाश में पथराई आंखें मौजूद लोगों ने सुधीर को तो बचा लिया लेकिन अमन और अर्पित दोनों नदी में डूब गये। प्रशासन ने शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया। काफी मशक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.