अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या,संवाददाता। जल पुलिस की सक्रियता से सरयू नदी में युवक डूबते- डूबते बच गया। जिसके पीछे युवक की लापरवाही भी सामने आई है। नदी से निकालने के बाद तत्काल उसे श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को सामान्य बताया है। जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य ने बताया की सुबह लगभग छह बजे संत तुलसीदास घाट पर बिहार के बेगूसराय जिले के हाजीपुर थाना बरौली निवास निवासी मोहन कुमार (27)पुत्र रामप्रकाश दास एकाएक डूबने लगे क्योंकि उन्होंने बैरिकेडिंग को लांघकर कर नहाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया चिल्लाने की आवाज सुनते ही तत्काल मौके पर मौजूद जल पुलिस के कांस्टेबल नित्यानंद यादव कूद गए और युवक को सकुशल बाहर खींच लाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...