सरयू मइया के आशीर्वाद से सब काम हो रहा:एके शर्मा
मऊ, मई 2 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे द्वारा दोहरीघाट-औड़िहार नई मेमू ट्रेन की सौगात मिलने पर शुक्रवार की देर शाम धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोहरीघाट स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरयू मइया के आशीर्वाद से सब काम हो रहा है। इसके लिए उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का भी हार्दिक धन्यवाद। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर मंत्री का भव्य स्वागत किया। दोहरीघाट-इंदारा रेलमार्ग पर पहले से एक ट्रेन प्रतिदिन चलती है, जो दोहरीघाट से मऊ और वहां से नंबर बदलकर प्रयागराज रामबाग तक जाती है। यह भी पढ़ें- सरयू मइया के आशीर्वाद से सब काम हो रहा:एके शर्मा जो दोपहर में हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.