बागेश्वर, जनवरी 20 -- उत्तरायणी मेला अंतिम दिन पूरे शबाब पर था। मेले में आए मेलार्थियों ने सरयू बगड़ में चाचरी की शुरूआत की तो वहां भीड़ जुटने लगी। उन्होंने चार घंटे तक कार्यक्रम किया। इसके साथ ही रंगमंच पर रंगांरंग कार्यक्रमों की धूम रही। स्थानीय कलाकारों के साथ ही बाहर से आए कलाकारों ने भी छाप छोड़ी। देव नेगी ने बद्री की दुल्हनिया, चलती है क्या नौ से बारह, स्वीट हार्ट, नाच मेरी जान आदि गीत प्रस्तुत किए। चंद्रकला, मनचड़्डा व वीके सामंत ने भी कार्यक्रम पेश किए। मंगलवार 12 बजे बाद मंच पर दानपुर शिल्पकार विकास समिति, भुवन रावत, झंन्कार कल्चरल सोसायटी, सुर संगम सांस्कृतिक कला मंच, जय भैरवनाथ सांस्कृतिक लोक कला मंच, दानपुर म्यूजिकल ग्रुप, सुमित सुमतियाल, मधु बेरिया साह, फौजी गोविंद गिरी गोस्वामी ने कार्यक्रम पेश किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.