मऊ, सितम्बर 14 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर सरयू नदी के जलस्तर में दिखने लगा है। एक बार फिर सरयू नदी के जलस्तर में दोबारा तेजी से ऊफान आने लगा है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों में दहशत व्याप्त है। शनिवार की शाम चार बजे से लेकर रविवार दोपहर एक बजे तक नदी के जलस्तर में तेजी से 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। खतरा बिंदु 69.90 मीटर से महज 35 सेमी नीचे 69.55 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में फिर बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। जिसे देख सिंचाई विभाग मऊ एवं बाढ़ खंड आजमगढ़ ने निगरानी बढ़ा दी है। नदी के जलस्तर बढ़ने का क्रम अगर इसी प्रकार जारी रहा तो अगले 48 घंटे में नदी का जलस्तर लाल निशान नजदीक पहुंच सकती है। नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने महुला-गढ़वल एवं बेलौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.