अयोध्या, अगस्त 8 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता।रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी पर प्रस्तावित आधुनिक बैराज परियोजना लंबे समय से चर्चा में है। सरयू नदी के दोनों पुलों के बीच प्रस्तावित इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग की ओर से तैयार कराया गया था। बैराज निर्माण की अनुमानित लागत करीब 2,921 करोड़ रुपये बताई गई थी। परियोजना का उद्देश्य सिर्फ सरयू के जलस्तर का प्रबंधन करना नहीं, बल्कि सिंचाई क्षमता बढ़ाने और अयोध्या क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की व्यवस्था तैयार करना भी है। यह भी पढ़ें- पंचकोसी परिक्रमा से पहले पूरा होगा मार्ग निर्माण: डीएमपरियोजना का लाभ जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इस बैराज के बनने के बाद वहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कई सहूलियते बढ़ेंगी। सुरक्षित स्नान के साथ ही सरयू आरती के लिए बेह...