सरयू नहर में फंसी पांच फीट लंबी डॉल्फिन को किया रेस्क्यू
गोंडा, मई 3 -- गोण्डा, संवाददाता। गोंडा वन प्रभाग के रेहरा बाजार रेंज में सरयू नहर में फंसी एक डॉल्फिन को विभाग और विशेषज्ञ टीम ने मिलकर रेस्क्यू किया है। डॉल्फिन को विशेषज्ञों की मौजूदगी में राप्ती नदी में छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम धिरावनडीह ईटई रामपुर के पास सरयू नहर में शनिवार शाम डॉल्फिन के फंसे होने की सूचना मिली। नहर में पानी कम होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को अलर्ट किया गया। वन विभाग के कर्मचारी भी फौरन मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सरयू नहर में फंसी पांच फीट लंबी डॉल्फिन को वन विभाग ने किया रेस्कयू, राप्ती नदी में छोड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से टीएसए की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। जरूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.